हरिद्वार, दिसम्बर 5 -- अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले के चौथे दिन पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सरकारी स्कूलों में मलखंभ को अनिवार्य करने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास हो सकेगा। मंत्री ने सहकारी समितियों के अध्यक्ष, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी नवाजा। शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में सहकारिता मेले लगाए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिला समूहों के उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करना है। दूसरा उद्देश्य, पचास लाख लोगों को सहकारिता से जोड़ना और तीसरा लक्ष्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 1200 नई स...