बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। जिले में शिक्षको के अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब संबंधित विकास खंडों से शिक्षकों को कार्यभार मुक्त कराते हुए नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों की आईडी स्थानान्तरण की कार्यवाही भी शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में एसआईआर कार्य में लगे शिक्षक/शिक्षिकाएं कार्यभार परिवर्तन के बाद भी अपने निर्धारित स्थल पर एसआईआर कार्य यथावत जारी रखेंगे। बीएसए डॉ. विनीता ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.