पटना, जनवरी 31 -- शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित शिक्षकों को सात फरवरी तक स्कूलों में योगदान करने का अल्टीमेटम दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों से पांच-पांच प्रखंडों का विकल्प मांगा गया था। 22 हजार 928 शिक्षकों ने विभाग की ओर से तय तारीख 21 जनवरी तक योगदान कर लिया है। लेकिन 1228 शिक्षकों ने निर्धारित तिथि तक आवंटित विद्यालय में योगदान नहीं किया है। विभाग ने इन शिक्षकों को योगदान करने के लिए एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इसी के तहत इन स्थानांतरित शिक्षकों को सात फरवरी तक योगदान करने को कहा गया है। विभाग ने जिलों को कहा है कि वे ऐसे शिक्षकों का योगदान सात फरवरी तक स्वीकार करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.