प्रयागराज, जुलाई 18 -- अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत एक से दूसरे जिले में भेजे गए 543 परिषदीय शिक्षकों की एक महीने बाद भी तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में इन शिक्षकों को जुलाई का वेतन नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से 19 जून को तबादला सूची जारी की गई थी। नौ जून से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल 15 जिलों का विकल्प दिया गया था। इनमें रिक्त कुल 13266 पदों के सापेक्ष 543 शिक्षकों का तबादला हुआ था। स्थानांतरण के बाद शिक्षकों ने संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया, लेकिन स्कूल में पदस्थापन न होने के कारण इनको वेतन नहीं मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.