जहानाबाद, मार्च 18 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बार एसोसिएशन द्वारा जिला व्यवहार न्यायालय में पांच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने समारोह में विदाई गीत गाकर न्यायाधीशों के सम्मान में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला जज बृजेश कुमार की उपस्थिति में बार एसोसिएशन के पुस्तकालय सभागार में जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ. गिरीजानंदन प्रसाद की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ने सभी पांच एडीजे को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी। अध्यक्ष ने पांचों न्यायाधीश की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान न्यायिक प्रक्रिया में सुधार और सहयोग की भावना थी। सभी अपर सत्र न्यायाधीश कौशल और उच्च प्रतिभा के धनी हैं। वे लोग जहां जाएंगे नाम कमाएंगे। अपर जिला एवं सत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.