दुमका, अक्टूबर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। केन्द्रीय कन्या मध्य विद्यालय दुमका की प्रभारी प्रधानाध्यपिका सालोमी मुर्मू का स्थानांतरण साहेबगंज जिला में हो जाने के बाद बुधवार को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई सह सम्मान समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यपिका सालोमी मुर्मू को विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा सम्मलित रूप से शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। सालोमी मुर्मू ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मेरी नियुक्ति 2016 में हुई थी। नियुक्ति के बाद मेरा पदस्थापना केंद्रीय बालक मध्य विद्यालय दुमका में हुआ था। कहा कि इस विद्यालय के सभी सदस्यों से हमेशा सहयोग मिला। विद्यालय की वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यपिका स्टेनशिला मुर्मू ने निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यपिका सालोमी ...