औरंगाबाद, मार्च 18 -- पंजाब नेशनल बैंक की नई स्थानांतरण नीति के खिलाफ अखिल भारतीय पीएनबी अधिकारी संघ द्वारा सोमवार को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही नई नीति को वापस नहीं लेने पर हड़ताल पर जाने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि इस नीति के तहत अधिकारियों का अधिकतम छह वर्षों तक मंडल में और नौ वर्षों तक जोन में स्थानांतरण किया जा सकता है। यह नीति विशेष रूप से स्केल-3 तक के अधिकारियों के लिए अन्यायपूर्ण है। मंडल सचिव रवि कुमार, मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार रजक एवं उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भाग लिया। बताया गया कि 21 मार्च एवं 27 मार्च को भी इसी स्थानांतरण नीति के खिलाफ आंदोलन किए जाएंगे। यदि प्रबंधन ने अपनी नीति में बदलाव नहीं किया तो 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल होगी। औरंगाबाद जिले में लगभग 75 शाखाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.