अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का नियम विरुद्ध स्थानान्तरण रोकने की मांग की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियम विरुद्ध हो रहे स्थानान्तरण आदेश को हस्तक्षेप कर रुकवाने की गुहार लगाई है। अन्यथा की स्थिति में आन्दोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन उप मुख्यमंत्री/कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महाप्रबंधक मानव संसाधन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डीपीएमयू को भी ...