अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- जलालपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में नियुक्त अनुदेशकों के लिए खुशखबरी है। संविदा से अनुदेशक अब स्थाई होंगे। साथ ही मानदेय भी 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 17 हजार रुपए मिलेगा। अनुदेशकों को राहत देने वाली यह खबर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मिली है। कोर्ट ने कहा कि संविदा की निर्धारित अवधि के बाद भी अनुदेशकों की नौकरी नहीं जानी चाहिए और 10 साल तक शिक्षक कार्य करने से उनका पद सृजित हो चुका है। कोर्ट ने अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मानदेय देने का निर्देश दिया है। अनुदेशक साल 2013 से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर कोर्ट की शरण ली। अनुदेशकों की याचिका पर कोर्ट ने सरकार को मानदेय नियुक्ति स्थाई करने और मानदेय बढ़ाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों को मिलने वाले 7000 रुपए के मानदेय पर भी टिप्पणी की है...