धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को सीसीटीवी की निगरानी में लाने की तैयारी हो रही है। विभाग में 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे यहां की हर गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। बरामदे, ओटी के बाहर, गैलरी, प्रवेश द्वार और कार्यालय में कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि मरीजों की गोपनीयता किसी स्थिति में भंग न हो। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सीसीटीवी निगरानी से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं कैमरों के सक्रिय होने के बाद डॉक्टरों और कर्मियों की जवाबदेही बढ़ेगी। खासकर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर और कर्मियों के लिए यह व्यवस्था सख्त साबित हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.