मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' फिल्म अब मेडिकल कॉलेजों में रियल के तौर पर दिख रही है। नीट पीजी की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ बनने के लिए लड़के भी आगे आ रहे हैं। नीट पीजी की रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2024 में आठ प्रतिशत लड़कों ने स्त्री व प्रसूती रोग विषय से पीजी में दाखिला लिया जो वर्ष 2025 में बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया। यह आंकड़ा देश भर का है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी एक पुरुष डॉक्टर दुर्गेश दिवाकर स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ के तौर पर सीनियर रेजिडेंसी कर रहे हैं। डॉ दुर्गेश ने बताया कि अब स्त्री और पुरुष की सीमा खत्म हो रही है। डॉ दुर्गेश ने बताया कि स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ में सीखने के लिए काफी कुछ है, इसलिए भी लड़कों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है...