सिमडेगा, नवम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को नगर भवन में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएस और एफएसओ प्रकाशचंद्र गुग्गी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मौके पर स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित शिव प्रजापति ने स्ट्रीट फुड वेंडर को ढक्कन वाले डस्टबिन, एप्रन, मास्क, ग्लव्स आदि के उपयोग, व्यवहार आदि के संबंध में जानकारी देते हुए डेमो भी दिखाया।प्रशिक्षक ने स्ट्रीट वेंडर्स को व्यक्तिगत स्वच्छता, दुकान और उपकरणों की सफाई, खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण, पेयजल की शुद्धता, कीटाणु नियंत्रण और नियमित जांच के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही फूड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.