धनबाद, नवम्बर 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पर बुधवार को सिटी सेंटर चौक पर स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया। स्ट्रीट डांस में झारखंड की सभ्यता व संस्कृति को दर्शाया गया। कार्यक्रम में जनता की भागीदारी देखने को मिली। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं परंपरागत परिधान में झूमते नजर आए। छऊ, झूमर नृत्य से लेकर झारखंड की सरहुल नृत्य का दृश्य देखने को मिला। मौके पर एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी ने कहा कि हम सब झारखंडवासी रजत जयंती मना रहे हैं। हमारा राज्य संस्कृति प्रदेश है, जहां अलग-अलग संस्कृति के लोग रहते हैं। हमने कोशिश की कि झारखंड की सभी संस्कृति को एक मंच पर लाया जाए। आरोही नाट्य मंच धनबाद ने मनभावक प्रस्तुति दी। झारखंड और समृद्ध हो सभी चीजों में आगे बढ़े जिला प्रशासन ऐसा प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में विकसित झारखंड की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.