एटा, जनवरी 31 -- नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक राजकीय इंटर कालेज परिसर स्थित स्काउट गाइड भवन में आयोजित हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत सिंह ने केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान सीसीटीबी कैमरें की सक्रियता बनाये रखने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को स्काउट-गाइड भवन में आयोजित बैठक में डीआईओएस ने कहा कि 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की शुरूआत होती है। इससे पहले ही जनपद में बनाए गए 92 केन्द्रों पर बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचेगी। इनकी गोपनीयता बनाए रखने के लिए केन्द्र पर स्ट्रांगरूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केन्द्र पर उत्तर पुस्तिका एवं प्रश्न पत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांगरूम बनाए जाए। इससे इनकी गोपनीयता बनी रहे। स्ट्रांगरूम की 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीबी कैमरे, वॉयस रिकार्डर स...