रुडकी, फरवरी 20 -- स्टोन क्रशर स्वामी को पीटकर गंभीर रूप से घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आबाद पुत्र अनवर निवासी ग्राम जबरदस्त जौरासी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बॉडीटीप में अवनी स्टोन क्रशर पर वह कर्मचारी है। इसमें साजिद पुत्र अनीश निवासी ग्राम बिझोली भी स्टोन क्रेशर में पार्टनर हैं। आरोप है कि 17 फरवरी को रात्रि में शहनवाज उर्फ शाना पुत्र शाहिद निवासी सुल्तानपुर वह अलीम पुत्र सुक्का निवासी ग्राम बाड़ी टीप क्रशर पर आ गए और उन्होंने साजिद के साथ गाली गलौज शुरू कर दिए। जब उसने मना क...