निज संवाददाता, मई 31 -- यूपी के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास स्थित मोबाइल की दुकान के सामने खड़ी बुलेट स्टार्ट करते समय धधक कर जलने लगी। आग की चपेट में पास में खड़ी स्कूटी में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल गए। अग्निशमन विभाग के अनुसार जिला अस्पताल से थोड़ी दूरी पर कोतवाली तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक दुकान के सामने एक बुलेट धूप में करीब आधे घंटे से खड़ी थी। बुलेट मालिक आशिफ खान दुकान पर कुछ खरीदारी कर बुलेट स्टार्ट करने पहुंचे और सेल्फ लगाते ही कुछ आवाज हुई और बुलेट में आग भड़क गई। वह तत्काल बुलेट से हट गए। इस बीच बुलेट अनियंत्रित होकर बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.