मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- गायघाट (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमरथू गांव में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे घर में खेल रहे मिट्ठु कुमार सिंह के चार वर्षीय पुत्र रुद्र कुमार व ढाई साल की पुत्री अनुष्का कुमारी की करंट लगने से मौत हो गई। खेलने के दौरान दोनों स्टैंड फैन के नंगे तार की चपेट में आ गये, जिसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गए। काफी देर तक दोनों छटपटाते रहे। उसके बाद दम तोड़ दिया। घर के बरामदे में स्टैंड फैन गिरा हुआ था। मिट्ठु सिंह बिजली मिस्त्री हैं। वे कहीं काम करने गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सोनी देवी बाजार से दवा लेने गई थी। दवा लेकर पहुंची मिट्ठु की पत्नी दोनों बच्चे को देखकर बदहवास हो गई। रोने की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोग दोनों बच्चों के शव देखकर स्तब्ध रह गए। दोनों बच्चों के चेहरे सहित शरीर के कई हिस्से जल गए थे। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.