नई दिल्ली, फरवरी 22 -- -नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम डिपो तक परिचालन शुरू हाेने से सफर होगा सुहाना नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नमो भारत ट्रेन से सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम डिपो तक का सफर यात्रियों के लिए बेहद सुखद अनुभव होगा। गर्मी के मौसम में एसी की ठंडी हवा का आनंद लेते हुए यात्री आरामदायक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी एनसीआरटीसी ने इस ट्रेन के किराये का निर्धारण कर दिया है। स्टैंडर्ड क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 210 रुपये तय किया गया है। एनसीआरटीसी का दावा है कि सुविधा को देखते हुए यह किराया आम यात्रियों की जेब के अनुकूल है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आधुनिक ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे। वहीं जो यात्री प्र...