पीलीभीत, जून 21 -- तहसील क्षेत्र के गांव मोहनपुर जप्ती की रहने वाली अनीता यादव पत्नी बादाम यादव ने बताया कि सास रुकमढ़ी देवी ने कृषि भूमि अपनी इच्छा से उसके नाम दानपात्र करा दिया था। जेठ ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद रुकमढ़ी देवी ने अपने बयान अनीता यादव के पक्ष में कृषि भूमि को उसके नाम पर दर्ज करा दिया था। राजस्व विभाग में भी उसका नाम दर्ज है। न्यायालय ने भी स्टे दे दिया है। उसके बाद भी जेठ लालजीत अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। महिला का कहना हैकि पुलिस और तहसील में अधिकारियों के पास एक वर्ष से चक्कर काट रही हैं। तहसील प्रशासन थाने भेजता है और पुलिस तहसील।इसी को लेकर चक्कर काटवाए जा रहे हैं और उनको न्याय नहीं मिल पा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.