बक्सर, जनवरी 8 -- पेज पांच के लिए ------- राहत डुमरांव शहर से गुजर रही एनएच-120 के दोनों तरफ नाले का निर्माण होगा नगर परिषद के कनीय अभियंता को मिला प्राक्कलन तैयार करने का आदेश फोटो संख्या- 14, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव नगर के स्टेशन रोड के किनारे जमा पानी। डुमरांव, निज संवाददाता। नली, गली एवं सड़क की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के लिए राहत की खबर है। स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह की पहल के बाद स्टेशन रोड में सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कराने की कवायद शुरू हो गई है। एनएच की तरफ से एनओसी मिलने के बाद नगर परिषद के जेई को नाला निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया है। स्टेशन रोड की मुख्य समस्या सड़क के दोनों तरफ नाला का नहीं होना है। नाला नहीं होने से घरों से निकलने वाला नालियों का पानी सड़क किनारे खाई में ही जमा रहता है...