मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चेन्नई भाग रहे दरभंगा के एक प्रेमी जोड़े को डायल 112 की टीम ने शुक्रवार की देर रात स्टेशन रोड से संदिग्ध हालत में पकड़ा। दोनों को पूछताछ के लिए नगर थाने पर लाया गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। युवती ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है, जबकि युवक इंटर पास है। प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि वे तीन वर्ष से रिलेशनशिप में हैं। युवक ने कहा कि युवती उसकी भाभी की दोस्त है। पुलिस के अनुसार, दोनों शुक्रवार रात घर से बिना बताए सूटकेस में कपड़े लेकर घर से निकल गए। युवती को बाइक पर बैठाकर युवक दरभंगा बस स्टैंड आया, जहां उसका एक दोस्त मौजूद था। वह बाइक वापस लेकर लौट गया। दोनों रात में बस से मुजफ्फरपुर पहुंचे। दोनों ने पटना होते हुए चेन्नई जाने की योजना बनाई थी। इसी दौरान नगर थाने की पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.