हरिद्वार, फरवरी 11 -- कांठ रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर यात्रा कर रहे एक बुजुर्ग यात्री ने ज्वालापुर स्टेशन मास्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता वरिष्ठ नागरिक चौधरी चरण सिंह के अनुसार उनकी सवारी गाड़ी को पथरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन को क्रॉस कराने के लिए करीब 50 मिनट तक रोका गया। इस संबंध में वह ज्वालापुर स्टेशन पर शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका में आपत्ति दर्ज कराना चाहते थे। आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने उन्हें शिकायत पुस्तिका देने से इनकार कर दिया। यह कहते हुए फटकार लगाई कि वह हरिद्वार की बजाय ज्वालापुर स्टेशन पर क्यों उतरे। 84 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने इसे अधिकारों का हनन बताया है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...