कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा- न्यू गिरिडीह रेलखंड के सलैया- न्यू गिरिडीह स्टेशन के बीच स्टेशन मास्टर की सतर्कता से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। घटना उस समय हुई, जब एक ट्रक (संख्या: यूपी 32 क्यूएन 5855) अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रैक पर ही फंस गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। सलैया स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर विनोद कुमार राम ने पैनल पर ट्रैक के लाल होने की सूचना देखी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत पॉइंट्समैन भुनेश्वर यादव को घटनास्थल पर भेजा। मौके पर पहुंचने पर पॉइंट्समैन ने पाया कि एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर फंसा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा खंड नियंत्रक सहित संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ कर...