जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म पर उपलब्ध यात्री सुविधा संसाधनों की ऑडिट हो रही है। चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारी स्टेशन पर खानपान के स्टॉल, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, शौचालय, वाटर बूथ एवं वॉटर वेंडिंग मशीन समेत अन्य संसाधनों की सूची बनाने के साथ इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की संख्या का आकलन कर रहे हैं। बताया जाता है कि जल्द ही दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से ऑडिट टीम जल्द टाटानगर आएगी। इससे चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारी तैयारी में जुटे हैं ताकि ऑडिट टीम को सही जानकारी दे सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.