सीतामढ़ी, मई 22 -- सीतामढ़ी। रेलवे की पार्सल सेवा अब तस्करों के लिए आसान रास्ता बनता जा रहा है। बुधवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर एक खुलासा हुआ जब पार्सल कर्मचारियों की सतर्कता से ट्रेन संख्या 15558 में लदे चार संदिग्ध बंडलों की जांच की गई। जांच में इनमें से 143 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि इन बंडलों पर लिखा गया पता अनोज कुमार, वैशाली, बिहार गलत प्रतीत हो रहा है और अब तक सत्यापित नहीं हो सका है। इससे साफ संकेत मिलता है कि संगठित तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है, जिसमें फर्जी पहचान और पते का इस्तेमाल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पार्सल सेवा के ज़रिए रेलवे स्टेशन तक पहुँच गई और वह भी बिना किसी पूर्व जांच के। यदि पार्सल कर्मचारी सतर्क न होते, तो यह खेप आसानी से अपने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.