बक्सर, दिसम्बर 22 -- फोटो संख्या 21 कैप्शन - सोमवार को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार युवक के साथ पुलिसकर्मी। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने स्थानीय स्टेशन पर चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल ने गश्ती के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध रूप में देखा। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ लिए गए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम-पता कृष कुमार ठाकुर ग्राम धरौली थाना बगेन गोला एवं शिवम कुमार, मीरगंज थाना आरा नगर जिला भोजपुर बताया। इनके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं ब्लेड का टुकड़ा बरामद हुआ। दोनों ने बताया कि रात में गाड़ी संख्या 13201 अप के बक्सर स्टेशन से खुलने के दौरान सोए हुए एक यात्री का मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.