सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा के अमृत भारत स्टेशन बिल्डिंग पर जहां वीडियो वॉल लगेगा। वहीं स्टेशन पर इलेक्ट्रिक व्हीकल(ईवी) चार्जिंग की सुविधा बहाल करने का भी विचार है। समस्तीपुर मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन बिल्डिंग पर ऐसी जगह वीडियो वॉल लगाया जाएगा, जिससे सर्कुलेटिंग एरिया में प्रवेश करते दूर से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी मिले। कौन सी प्लेटफार्म पर ट्रेन लगी है उससे यात्री अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि सहरसा जैसे बड़े स्टेशन पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की सुविधा देने का भी विचार है। जिसमें ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाकर इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी की चार्ज करने की व्यवस्था की जाएगी। यह सुविधा देने के लिए रेलवे मामूली शुल्क निर्धारित करेगी। बता दें कि इस तरह की नई व्यवस...