जमशेदपुर, जनवरी 7 -- टाटानगर स्टेशन पर रायगढ़ निवासी डिजाइन इंजीनियर संदीप कुमार मंडल को चाकू मारकर जख्मी करने के मामले में आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी राहुल उर्फ रोहित कुमार के रूप में हुई है। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को शुक्रवार रात टाटानगर स्टेशन परिसर से पकड़ा, जहां वह शिकार की तलाश में घूम रहा था। आरोपी की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्टेशन की घटना के बाद दोनों आरोपियों ने मेन रोड पर पुराने सिंह होटल के पास एक अन्य व्यक्ति से भी छिनतई का प्रयास किया था और चाकू से हमला किया था। आरपीएफ के अनुसार राहुल उर्फ रोहित कुमार पहले भी ट्रेन यात्री का मोबाइल च...