चंदौली, मार्च 19 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन परिसर के पूर्वी छोर पर स्थित गोदाम को रेल प्रशासन ने मंगलवार की देपहर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। बीते दिनों निरीक्षण के दौरान डीआरएम राजेश गुप्ता ने गोदाम की जांच कराने का निर्देश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआरएम ने उक्त गोदाम को ध्वस्त करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह के नेतृत्व में आईओडब्लू घनश्याम दुबे, जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत मय फोर्स पहुंचकर गोदाम को ध्वस्त करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.