छपरा, मार्च 24 -- छपरा, हमारे संवाददाताl भगवान बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्टेशन परिसर स्थित डीलक्स सुलभ शौचालय में अंग्रेजी शराब की कई बोतलें जब्त की है। इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए केयरटेकर दयानंद झा को गिरफ्तार किया है जो वैशाली जिले का रहने वाला हैl इस संबंध में सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार चौधरी को जैसे ही सूचना मिली कि डीलक्स सुलभ शौचालय में शराब की बोतल रखी हुई है कि उन्होंने वहां पहुंचकर छापेमारी की और शराब एक कमरे से बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में सोमवार को मामला दर्ज कर उसे भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.