बलिया, फरवरी 6 -- बेल्थरारोड। रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में महीनों से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को अभी तक सही नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर के सीसीटीवी कैमरा के खराब होने से अपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन को भेजे गए पत्र में कहा कि कैमरे खराब हो जाने से बाइक चोरी, पॉकेटमारी और सामान गायब होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जब तक कमरे सही थे, तब तक ऐसी घटनाएं नहीं होती थी। इस समय जब कैमरे खराब हो गए हैं तो यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। कैमरों के ठीक हो जाने से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा यात्रियों को सुरक्षा का एहसास होगा। उन्होंने डीआरएम से स्टेशन के सभी सीसीटीवी कैमरे को ठीक करने की मांग की। ...