जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर 50 वर्ष पुराने फुटओवर ब्रिज के आधे हिस्से को रेलवे जल्द तोड़ेगा। इसके लिए इंजीनियरिंग सिग्नल मैकेनिक परिचालन और इलेक्ट्रिकल समेत और विभागों के सुपरवाइजर ने प्लेटफार्म नंबर 1 से 2- 3 का निरीक्षण किया ताकि प्लेटफार्म नंबर 4-5 की ओर से पुराने फुटओवर ब्रिज को तोड़ा जा सके। बताया जाता है कि सभी विभागों की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर पुराने फुटओवर ब्रिज के प्लेटफार्म नंबर 4-5 का हिस्सा टूटेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...