बांदा, जून 19 -- बांदा। संवाददाता स्टेशन पर भारी भीड़ एवं भीषण गर्मी होने के बावजूद स्टेशनों पर लगे पंखे नहीं चल रहे हैं। बुधवार को कानपुर से चित्रकूट से चलने वाली इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से लगभग 45 मिनट देर से आई। ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंखे न चलने के कारण छोटे-छोटे बच्चे एवं महिलाएं परेशान रहीं। इस संबंध में यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर जाकर पंखे न चलने की सूचना भी दी। तुरंत एलाउंस भी किया गया। स्टेशन से ट्रेन चित्रकूट के लिए रवाना हो गई। पर पंखा बनाने के लिए के लिए कोई भी ऑनलाइन ड्यूटी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.