राजन शर्मा, फरवरी 16 -- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में दिल्ली के टिकरी बॉर्डर स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारी मनोज शाह ने अपनी 5 साल की इकलौती बेटी और सास-ससुर को खो दिया। मनोज ने बताया कि उनके ससुराल वाले महाकुंभ जा रहे थे और इस दौरान पत्नी और बेटी भी उनके साथ जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया, जिसमें मैंने अपनी बेटी को खो दिया। बेटी को खोजते हुए मनोज देर रात करीब 12.45 बजे लोक नायक अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में उनकी इकलौती बेटी 5 वर्षीय सुरुचि की मौत हो गई। उन्होंने कहा, 'पिछले एक घंटे से शव को ढूंढ रहे हैं। तो कोई मदद नहीं कर रहा है और न ही घायलों से मिलने देर रहा है।' मनोज इतना कहते ही रोने लगे। आगे मनोज ने रोते हुए कहा कि उनकी पत्नी, बेटी और ससुराल वाले सभी महाकुंभ में जा र...