जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर रविवार को टिकट निरीक्षक और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रियों के साथ जनरल टिकट लेकर आरक्षित कोच पर चढ़ने और रेलवे प्रावधान के खिलाफ वजन लेकर यात्रा करने के आरोप में सुबह से दोपहर तक तीन दर्जन से ज्यादा लोगों पर जुर्माना हुआ है। बताया जाता है कि विशेष टिकट जांच का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से चक्रधरपुर मंडल में आया है। इसके तहत दिन बदलकर स्टेशनों और ट्रेनों में वाणिज्य अधिकारी जांच अभियान चला रहे हैं। इस दौरान लोकल ट्रेनों के महिला और दिव्यांग बोगी से भी कई यात्री पकड़े गए। इधर, खड़गपुर मंडल के अनुसार शनिवार को विशेष टिकट जांच में 95 हजार से ज्यादा राशि यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.