बलरामपुर, जनवरी 16 -- बलरामपुर, हिंदुस्तान टीम। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर शुक्रवार को अचानक बलरामपुर पहुंच गए। जीएम के अचानक स्टेशनों पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच को लेकर हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। जीएम ने कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रकाश, सफाई संग ठंड से बचाव को लेकर उठाए जा रहे कदम की भी हकीकत को परखा। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर जीएम को एक ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने तुलसीपुर में बन रहे अमृत भारत स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के बेहतर लाइटिंग व्यवस्था, यात्री सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की स्थिति, प...