नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- अभी तक आप सुनते आए होंगे कि किसी दिग्गज क्रिकेटर या क्रिकेट से जुड़े किसी महान शख्स के नाम से स्टेडियम में स्टैंड बनेगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि भारत के दिग्गज कप्तान के नाम पर बना स्टैंड स्टेडियम से हटाया जाएगा? जाहिर है नहीं सुना होगा, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। भारत को 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जिताने वाले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से हटाया जाएगा। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन यानी एसचीए को इसका आदेश मिल चुका है। एचसीए को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आगे से अजहरुद्दीन के नाम से कोई टिकट ना छपे। क्रिकबज के मुताबिक, यह आदेश शनिवार को एचसीए के एथिक्स ऑफिसर एवं लोकपाल जस्टिस वी. ईश्वरैया ने पारित किया। दरअसल, राजीव गांधी इंटरनेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.