देवरिया, जून 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घर, पार्क, स्कूल कालेज से लेकर घरों तक लोग योग करेंगे। मुख्य कार्यक्रम रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा। मुख्य अतिथि जिले के नोडल अधिकारी व नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार शुक्ल प्रात: 6:15 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद 6:30 बजे से योगाभ्यास शुरू होगा। यह सात बजे तक चलेगा। मुख्य मंच के अलावा तीन उप मंच बनाये गये हैं। मुख्य मंच पर यतेंद्र सागर, पूजा मद्देशिया और शाहीन फातिमा योगाभ्यास करेंगे। इसको उपमंचों पर तैनात प्रशिक्षक और मैदान में य...