देवरिया, दिसम्बर 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार सुबह बैडमिंटन खेलते एक युवक अचानक गिर गया। उसे लोग तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई है। शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. समीर यादव का छोटे भाई अमरेश यादव (42) प्रत्येक दिन सुबह स्टेडियम में दौड़ लगाने-खेलने जाता था। मंगलवार की सुबह वह स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहा था कि अचानक वहीं गिर गया। साथ मौजूद लोगों ने तत्काल उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार हार्टअटैल से मौत हुई। इस सूचना घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग दहाड़ें मारकर रोने लगे। अन्य लोगों की भी आंखें भर आईं। उधर...