बलिया, अगस्त 30 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस को जनपद में बहुत धूम धाम से मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय के अलावा जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्सव पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जनपद के विद्यालयों विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्टेडियम के बहुद्देशीय सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद एवं जिलाधिकारी संग सीडीओ ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.