धनबाद, फरवरी 15 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र देकर सिजुआ स्टेडियम को संरक्षित व विकसित करने की मांग की है। इसमें लिखा है कि सिजुआ स्टेडियम धनबाद जिला के प्रमुख स्टेडियमों में से एक है, जो बीसीसीएल द्वारा संचालित है। गत कुछ दिनों से यह विभागीय उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि प्रबंधन साजिश के तहत इसके अस्तित्व को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। यदि जनभावना के विरुद्ध इस स्टेडियम के अस्तित्व पर किसी प्रकार का संकट होगा, तो जनाक्रोश विशाल आंदोलन का स्वरूप ले सकता है। बता दें कि इन दिनों सिजुआ स्टेडियम प्रबंधकीय उपेक्षा का शिकार हो गया है। इस कारण स्टेडियम की स्थिति धीरे-धीरे दयनीय स्थिति में आ गया है। साथ ही स्टेडियम की देखभाल करने वाले माली सोमनाथ दलाई को भी करीब दो वर्षों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.