गया, फरवरी 2 -- आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविंद्र कुमार सिंह रवि ने युवा खेल-संस्कृति एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह को गया जी सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार मानपुर प्रखंड के भूसूंडा खेल के मैदान में व वजीरगंज प्रखंड के विशुनपुर व सकरदास नवादा गांव में स्टेडियम निर्माण करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...