गंगापार, जनवरी 10 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ में शनिवार को निर्माणाधीन स्टेडियम एवं उसके बगल काश्तकारों की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शंकरगढ़ में मिनी स्टेडियम के लिए लगभग सात बीघा भूमि है और उस भू भाग पर दो भवन भी बने हैं। शनिवार को इसकी पैमाइश के लिए उपजिलाधिकारी बारा एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बगल के कुछ काश्तकारों ने दावा किया कि उनकी जमीन स्टेडियम परिसर के भीतर तक मौजूद है। इसी विवाद के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जमीन की नाप की प्रक्रिया शुरू कराई गई। नाप के दौरान उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने राजस्व टीम को आवश्यक निर्देश दिए और निरीक्षण के बाद मौके से रवाना हो गईं। इसकी जानकारी नगर के व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.