रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही ट्रांजिट कैंप स्थित गोल मड़ैया चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। मोहन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार ने देश का नाम रोशन किया है। उनके नाम पर रुद्रपुर के स्टेडियम का नाम रखा गया था। लेकिन भाजपा ने नाम बदलकर दोहरी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि स्टेडियम का नाम पुनः मनोज सरकार के नाम पर रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.