अमरोहा, नवम्बर 9 -- बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। चौबारा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने स्टेट हाईवे जाम कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में 24 लोगों को नामजद करते हुए 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र जसवंत सिंह ई-रिक्शा चलाता था। उसके पिता दूध की फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार को आकाश चौहड़पुर गांव के दोस्तों के साथ बाइक से तिगरी गंगा मेला गया था। दोपहर में पिता जसवंत ने उसे फोन कर खाना देने की बात कही, लेकिन आकाश ने मेले में होने की वजह से मना कर दिया। शाम होते-होते आकाश का शव गांव के बाहर श्योराज सिंह के खेत में पड़ा मिला। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.