सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- पुपरी। सूबे का अनोखा स्टेट हाइवे पुपरी-सीतामढ़ी बन चुका है। इस पर सालों भर जलजमाव की समस्या बनी होती है। स्टेट हाइवे पर आबापुर गांव के मध्य पाठक टोल व बस स्टैंड चौक से पश्चिम हमेशा गंदे पानी का जमाव होता है। स्टेट हाइवे के पाठक टोल वाले भाग में डेढ़ से दो फिट तक गंदे पानी का जमाव होता है। इसका मुख्य कारण नाला का अभाव है। आबापुर के लोग अपने घरों के आवासीय नाली व चापाकल का पानी सड़क पर बेधड़क गिराते है। फिर सड़क के गहरे भाग में जाकर गंदे पानी का जमाव होता है। जलजमाव वाले भाग में बिहार सरकार का बड़ा नाला दक्षिण सरेह की ओर जाता है। इसे मिट्टी पाटकर लोग अवैध कब्जा कर रखा है। स्थानीय व जिला प्रशासन स्टेट हाइवे से जलनिकासी के लिए अतिक्रमित बड़ा नाला को चालू कराने में विफल है। दूसरी ओर सड़क के उतरी भाग में बनाएं गए अधूरा नाला काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.