धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रतिनिधि। धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर रांची में नामांकन दाखिल किया। सुबह नौ बजे रांची पहुंचे जितेंद्र के साथ कई युवा और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे। उन्होंने धनबाद के साथ राज्य के अन्य जिलों की बार एसोसिएशनों से समर्थन का दावा किया। स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 23 सदस्यों का चयन किया जाना है, जिनमें पांच सीटें महिला के लिए आरक्षित हैं, जबकि दो पद ऑप्शनल हैं, जिनका चुनाव निर्वाचित 23 सदस्य करेंगे। धनबाद से कई अधिवक्ता चुनाव में नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.