देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए पूल ए से देवरिया और सैफई की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गईं। गुरुवार से पूल बी के मैच खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि विनोद खेतान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। पहला मैच कुशीनगर और आजमगढ के बीच खेला गया। इसमें कुशीनगर की टीम ने आजमगढ़ की टीम को 1-0 के स्कोर से हराया। कुशीनगर की ओर से मोहम्मद कैफ ने 39वें मिनट में एक गोल कर टीम को जीत दिलायी। दूसरा मैच देवरिया और मऊ के बीच खेला गया। इसमें मऊ की टीम ने देवरिया को 1-0 के स्कोर से हराया। इसमें मऊ की ओर से सूरज ने 10वें मिनट में एक गोल कर मऊ की टीम को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.