बिहारशरीफ, मार्च 29 -- मैट्रिक परीक्षा : स्टेट टॉप टेन में शामिल राजगीर की अर्पिता बनना चाहती है आईएएस फोटो : अर्पिता कुमारी। राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय आरडीएच हाई स्कूल की होनहार छात्रा अर्पिता कुमारी मैट्रिक परीक्षा में 480 नंबर लाकर सूबे में दसवां स्थान लाने में सफलता पायी है। अर्पिता राजगीर प्रखंड के पंडितपुर गांव निवासी स्व. हरेंद्र उपाध्याय की बेटी है। उसकी मां आरती देवी गृहिणी हैं। छात्रा चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी है। छात्रा ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है। पिता के निधन के बाद भी अर्पिता ने पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। उसने बताया कि उसकी सफलता में घर वालों का पूरा सहयोग रहा। साथ ही, विद्यालय और कोचिंग संस्थान से भी काफी मदद मिली। अर्पिता ने गणित विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर रिकॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.