हजारीबाग, फरवरी 12 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। झारखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में खेल गांव रांची में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय झारखंड मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में हजारीबाग के डॉ यशवीर जग्गी व डॉ राखो हरि चैम्पियन बने। इस प्रतियोगिता में राज्य के बोकारो, रांची, धनबाद, लोहरदग्गा, जमशेदपुर एवम हजारीबाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसके एकल प्रतियोगिता में डॉ यशवीर जग्गी ने धनबाद के परिमल कुमार सिंह को सीधे सेटों में 15-9 व 15-7 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।वहीं युगल प्रतियोगिता में डॉ यशवीर जग्गी और डॉ राखो हरि की जोड़ी ने धनबाद, रांची एवम बोकारो की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला जमशेदपुर की टीम से हुआ। फाइनल प्रतियोगिता में कड़े संघर्ष के बाद डॉ जग्गी एवम डॉ हरि ने जमशेदपुर के खिलाङी जेके द...